मानसिक रूप से बीमार युवक ने कोकर चौक के पास वाहनों पर चलाए पत्थर - AKB NEWS

मानसिक रूप से बीमार युवक ने कोकर चौक के पास वाहनों पर चलाए पत्थर

कोकर चौक के समीप रहने वाले मानसिक रूप से बीमार युवक रविवार की सुबह चौक से आने-जाने वाले वाहन सवार पर पत्थर चलाते हुए भला-बुरा कहा, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ा। उसे रस्सी से बांधकर थाना ले जाया गया।

माता-पिता थाना पहुंचे और रिनपास में भर्ती कराने की बात कही। रिनपास में कोरोना जांच कराने की बात कहते हुए भर्ती नहीं लिया और वापस भेज दिया। रविवार होने से सदर अस्पताल में कोरोना जांच नहीं हो पाई, जिसके बाद युवक को उसके घर भेज दिया गया।

 घर में भी युवक ने कुंडी लगाकर परिजनों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने बंद कुंडी को खुलवाया गया। देर रात तक पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करती रही।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads