फाइनेंस अफसर की नियुक्ति को हाईकोर्ट ने बताया सही, डॉ. विकास बनेंगे विभावि के एफओ
जेपीएससी द्वारा विनोवा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग में फाइनेंस अफसर के पद डॉ. विकास कुमार की नियुक्ति अनुशंसा की थी। डॉ. विकास मारवाड़ी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस नियुक्ति को झारखंड हाईकोर्ट में याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश एके द्विवेदी की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी।
हाईकोर्ट के इस फैसले से डॉ. विकास कुमार का फाइनेंस अफसर के पद पर योगदान देने का रास्ता साफ हो गया है। याचिका के माध्यम से फाइनेंस अफसर पद के लिए अनुशंसित डॉ. विकास कुमार की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव पर सवाल उठाए गए थे।
सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने वित्त अधिकारी के पद नियुक्ति को सही माना और याचिका खारिज कर दिया। अपने फैसले ने न्यायाधीश ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशंसित अभ्यर्थी के मूल दस्तावेज की जांच के नाम पर तीन कमेटियां गठित की गई। जबकि पहले दो कमेटियों में फाइनेंस अफसर पद के लिए अनुशंसित डॉ. विकास कुमार के पक्ष में अपना रिपोर्ट दिया था।
इसके बाद भी तीसरी कमेटी गठित की गई। बताते चलें कि डॉ. विकास कुमार मारवाड़ी कॉलेज में इंटर के प्रोफेसर इनचार्ज भी हैं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें