युवती से छेड़छाड़ के आरोप में नाबालिग को पिटाई कर किया पुलिस के हवाले - AKB NEWS

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में नाबालिग को पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

पंडरा के काजूबगान स्थित एक फ्लैट में रहने वाली युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रविवार को लोगों ने एक नाबालिग की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, नाबालिग लड़के का कहना है कि वह बगल के फ्लैट में मजदूरी का काम कर रहा था, इसी दौरान उक्त युवती को डस्ट पड़ गया था। इसके बाद वह भड़क गई थी, जिसके बाद परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर पता कर रही है कि वास्तव में युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की थी या नहीं। पंडरा थानेदार शशि रंजन कुमार ने बताया कि अगर नाबालिग लड़का भी मामले में लिखकर शिकायत करता है तो युवती के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads