जिला पुलिस के सफल अभ्यर्थी आज सीएम से करेंगे दूसरी सूची जारी करने की मांग - AKB NEWS

जिला पुलिस के सफल अभ्यर्थी आज सीएम से करेंगे दूसरी सूची जारी करने की मांग

दूसरी मेधा सूची जारी करने की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में धरना पर बैठे जिला पुलिस के सफल अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएम हाउस में जाकर अपनी बात रखेगा और एक ज्ञापन सौंप देगा। उक्त जानकारी गिरिडीह जिला से जिला पुलिस के सफल अभ्यर्थी दीपक कुमार ने दी।

 दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को मजिस्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे और उन लोगों से बातचीत कर बताया कि एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वे अपने साथ लेकर सोमवार को सीएम आफिस जाएंगे जहां सफल अभ्यर्थियों का वे बात रख सकेंगे।

मालूम हो कि पिछले 15 दिनों से धरना पर बैठे जिला पुलिस के सफल अभ्यर्थी दूसरी मेधा सूची जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अपनी मांग को लेकर धरना पर बैठे सफल अभ्यर्थियों में से 5 अभ्यर्थी पिछले 4 दिनों से भूख हड़ताल पर है। ऐसे में रविवार को 3 अभ्यर्थियों की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है।

 मेडिकल की टीम उन्हें रिम्स ले जाने के लिए पहुंची, लेकिन सभी ने रिम्स जाने से साफ मना कर दिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads