आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई हाॅस्पिटल का उद्घाटन, जरूरतमंदों के लिए चैरिटी ओपीडी - AKB NEWS

आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई हाॅस्पिटल का उद्घाटन, जरूरतमंदों के लिए चैरिटी ओपीडी

अांखाें से संबंधित गंभीर बीमारियाें के इलाज के लिए रविवार काे लाइन टैंक रोड में आइरिस सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल खुला। मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, चेयरमैन डॉ. एससी जैन और डायरेक्टर राजकुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर हाॅस्पिटल का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने संस्थान की चिकित्सीय सुविधाएं और उनकी टीम की सराहना की। उन्हाेंने बताया कि हमारी आंखें ही वह माध्यम है, जिसके सहारे हम दुनिया काे देख और समझ सकते हैं।

इसकी देखभाल अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में आइरिस सुपरस्पेशलिटी आई हाॅस्पिटल आंखाें के लिए वरदान साबित हाेगा। निदेशक सिद्धांत जैन ने बताया कि आंखाें के लिए रांची में यह पहला सुपरस्पेशलिटी हाॅस्पिटल है, जहां आंख से जुड़ी विभिन्न बीमारियाें के इलाज के लिए अलग-अलग स्पेशलिस्ट है।

 यहां चैरिटी ओपीडी में मात्र 100 रुपए के रजिस्ट्रेशन पर राेजाना 20 जरूरतमंद मरीज फ्री में अपनी आंखाें का इलाज करवा पाएंगे। ऐसे में सर्जरी के दाैरान उन्हें 50 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads