BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
खराब खानपान, देर से शादी और देर से बच्चे की प्लानिंग से बांझपन- डाॅ. उषा
दि सृजन प्राॅमिस टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की ओर से रविवार काआईएमए हाॅल में सीएमई मीट हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. उषा रानी ने आईवीएफ और बांझपन से संबंधित समस्या के बारे में बताया। उन्हाेंने बताया कि देखा जाए ताे देश में लगभग 40 प्रतिशत लाेग बांझपन की समस्या से परेशान हैं।
लेकिन, अब परेशान हाेने की आवश्यकता नहीं है, क्याेंकि दि सृजन प्राॅमिस टेस्ट ट्यूब सेंटर में आधुनिक तरीके से इलाज किया जा रहा है। यहां पर सही इलाज से कई दंपतियाें काे संतान की प्राप्त हुई है।
यूराेलाॅजिस्ट डाॅ. पंकज कुमार ने बांझपन के कारण और सही उपचार की जानकारी दी। माैके पर डाॅ. संगीता सिन्हा, डाॅ. प्रकाश चंद्रा, डाॅ. रश्मि राय, डाॅ. अर्चना कुमारी, डाॅ. माया वर्मा और डाॅ. मनीषा चाैधरी माैजूद थीं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें