पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दिया गड्ढा लीकेज से हर दिन पानी हो रहा बर्बाद - AKB NEWS

पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दिया गड्ढा लीकेज से हर दिन पानी हो रहा बर्बाद

नामकुम स्टेशन स्थित रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग अग्रवाल स्वीट्स के समीप गैस पाइपलाइन का काम करनेवाले लोगों द्वारा गड्ढा कर छोड़ दिया गया। लापरवाही ऐसी की गुजरनेवाला पानी का पाइप भी लीक हो चुका है, जहां से हर दिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अंधेरे में हर दिन लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में पाइपलाइन बिछानेवाले लोगों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

लोगों ने पीएचईडी विभाग व नगर निगम को भी सूचना दे दी है, लेकिन इस ओर अबतक कार्रवाई नहीं हो पायी है। चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि पाइपलाइन बिछानेवाले लोग लापरवाही कर रहे हैं, यदि गड्ढे को नहीं भरा गया तो वे लोग क्षेत्र में कार्य नहीं करने देंगे। कांग्रेस नेता जयराम ठाकुर व चमन रजक ने गड्ढे भरने और बर्बाद हो रहे पानी को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। कहा कि जल्द नहीं होगी तो विरोध किया जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads