BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
समाजसेवा संस्था ने बांटे कंबल, संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया
समाजसेवा संस्था, रांची ‘एक प्रयास’ द्वारा बढ़ रही ठंड को देखते हुए रविवार को खूंटी के फुदि गांव में गरम कपड़े और 200 कंबल लोगों के बीच बांटे गए। गांव के लोगों ने काफी खुशी जताई। संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया। संस्था द्वारा हर साल जरूरतमंदों के लिए यह कार्य किया जाता है।
रविवार को विश्वजीत दत्ता, विवेक पोद्दार, अभिनव चरण, आशीष शर्मा, रवि गोयल, विकास नाहटा, पल्लवी भारती, अभिषेक शर्मा व अन्य मौजूद थे। इधर, मिशन वन मिलियन स्माइल्स के नाम से चलाए जा रहे अभियान में रविवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने 5000 कंबल का योगदान दिया। चैंबर के कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, मनीष सर्राफ, सुमित जैन, मुकेश व अनिल ने डीसी छवि रंजन को गर्म कपड़े सौंपे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें