भारत बंद की पूर्व संध्या पर राजनीतिक दलों ने रांची में निकाला मशाल जुलूस - AKB NEWS

भारत बंद की पूर्व संध्या पर राजनीतिक दलों ने रांची में निकाला मशाल जुलूस

भारत बंद की पूर्व संध्या पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने रांची में मशाल जुलूस निकाला। वाम दल के विभिन्न संगठन जहां हाथ में मशाल थामे सैनिक मार्केट से चलकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता रांची यूनिवर्सिटी कैंपस से चलकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। इनके अलावा भी विभिन्न संगठनों ने बी रांची में मशाल जुलूस निकाला।

इस दौरान ये कल पूरा भारत बंद रहेगा... बंद रहेगा...बंद रहेगा, दुकान गाड़ी सब बंद रहेगा... बंद रहेगा... बंद रहेगा... ,कृषि कानून वापस लो... वापस लो... वापस लो के नारे लगा रहे थे।

राजनीतिक दल के साथ सामाजिक संगठन भी दे रहे समर्थन

सीटू क महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि इस बंदी को BJP को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि रांची के सभी ट्रेड यूनियन और सामाजिक संगठनों ने अपना सपोर्ट दिया है। इनके अलावा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, मुहर्रम कमेटी, महावीर मंडल ने भी सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि ये बंद अब केवल किसानों का बंद नहीं रह गया। यह बंद अब पूरे देश की जनता का बंद हो गया है। तृणमूल नेता ने कहा कि बंदी के इस आह्वान को झारखंड प्रदेश तृणमूल का पूरा समर्थन है। सभी कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads