BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग में महादेवशाल स्टेशन के समीप सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोइलकेरा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। गोइलकेरा के कादलकोचा ग्राम निवासी मतियस पूर्ति घर का राशन लेकर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। सभी बाराबेडा गांव से सोनुआ की ओर जा रहे थे। इस पर सवार सायतबा गांव के बिरसिंह जोजो, उसके भाई सिरका जोजो और देवांबीर के नाजिर सुरीन भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें