मरम्मत के दूसरे दिन ही तीन स्थानों पर पानी का लीकेज
बड़ी बाजार मेन रोड में लीकेज पाइप की मरम्मत के दूसरे दिन तीन स्थानों फिर पाइप लीकेज का मामला सामने आने पर सड़क निर्माण का कार्य खटाई में पड़ती नजर आने लगी है। स्थिति यह है कि गणेश मंदिर मोड़ से लेकर नीचे डाउन तक के 50 कदम की दूरी में तीनों स्थानों पर फिर पानी लीक कर रहा है। बता दें लंबे इंतजार के बाद इस लीकेज पाइप की मरम्मत का कार्य 20 नवंबर से प्रारंभ कर 5 दिसंबर को कार्य समाप्त किया गया था।
बड़ी बाजार डाउन से लेकर गणेश मंदिर तक पाइप लीकेज के कारण हुए जलजमाव से सड़क उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। गणेश मंदिर मोड़ पर प्रसाद टेंट हाउस के बाहर पानी लगातार बह रहा है। यहां 4 दिसम्बर को मरम्मत कार्य किया गया था। 5 दिसंबर को जिस पुलहातू मोड़ पर अंतिम लीकेज मरम्मत की गई। उस स्थान के बगल में पानी लीक होता नजर आ रहा है।
सड़क निर्माण की निविदा 11 दिसंबर को है : ईई
राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता(ईई) बलिराम साहू ने कहा कि रांची से लौटने के क्रम में आज 6 दिसंबर की सुबह उन्होंने देखा कि कई स्थानों पर पानी बह रहा है। उन्होंने कहा-सरायकेला मोड़ से गितलपी तक की सड़क निर्माण की निविदा 11 दिसंबर को निर्धारित है। इसलिए इस समस्या के निदान जिम्मेदारी पीएचईडी की है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें