ताेपचांची में मूक बधिर किशाेरी से दुष्कर्म, आराेपी भेजा गया जेल - AKB NEWS

ताेपचांची में मूक बधिर किशाेरी से दुष्कर्म, आराेपी भेजा गया जेल

ताेपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी गांव में एक मूक-बधिर किशाेरी से दुष्कर्म का मामला सामना आया है। उसके परिजनाें ने ताेपचांची थाने में लिखित शिकायत की है। दुष्कर्म का आराेप गांव के ही एक युवक पर लगा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया।

उसे बुधवार काे काेर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के परिजनाें ने बताया कि वारदात के वक्त किशाेरी घर में अकेली थी। उसी का फायदा उठाकर आराेपी ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने इशारे में अपनी मां से सारी बातें बताईं। उसके बाद थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी सुरेश मुंडा ने आराेपी जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ पाेक्साे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। किशाेरी काे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads