हर्ल में नाैकरी के नाम पर 21 युवकों से 5.19 लाख की ठगी - AKB NEWS

हर्ल में नाैकरी के नाम पर 21 युवकों से 5.19 लाख की ठगी

सिंदरी में निर्माणधीन खाद कारखाने में सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के 21 युवकों से 5.19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप धनबाद जिले के कुसुम विहार के रहनेवाले एक व्यक्ति पर है। युवकों ने जामताड़ा के नारायणपुर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।

युवकों ने पुलिस को बताया कि आरोपी शख्स ने खुद को एसआईएस कंपनी का भावी मैनेजर बताया। उसने कहा कि 40-40 हजार रुपए देने पर वह सुरक्षा गार्ड की नाैकरी लगवा देगा। उसने 21 युवकाें से रुपए ले लिए, लेकिन काफी दिनाें तक किसी काे नाैकरी नहीं मिली। उन्हाेंने रुपए लाैटाने काे कहा, ताे आराेपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ और तब वे पुलिस के पास पहुंचे।

ये हुए ठगी के शिकार : फनीभूषण पंडित, सुजीत पंडित, रंजीत यादव, अरुण मंडल, विवेक मंडल, विजय कुमार पंडित, अवध किशोर पंडित, रमेश कुमार दुबे, सूचित पंडित, मुकेश भंडारी, महेंद्र पंडित, राम कुमार पंडित, भावेश कुमार पंडित, भुनेश्वर पंडित, सुजीत भंडारी, परिमल पंडित,संदीप मिश्रा, अजय यादव, महावीर पंडित, संजय मंडल, बबलू पंडित।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads