राज्य में बालू, पत्थर और खनिज संपदा की लूट मची हुई है : सुदेश
आजसू पार्टी के सुप्रीमाे सुदेश कुमार महताे ने मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन काे पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य में बालू, पत्थर व खनिज संपदा की लूट मची हुई है, जबकि कार्रवाई के नाम पर महज खानापूरी हो रही है। बालू और पत्थर के अवैध कारोबार के चलते जगह-जगह से टकराव और रिश्वतखोरी की खबरें रोज सामने आती हैं।
कई वीडियो वायरल होते रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं। रंगदारी-बिचौलिया हावी हैं। शासन-प्रशासन के प्रत्यक्ष-परोक्ष शह के बिना ये संभव नहीं हो सकता। इस कारण बालू के दाम मनमानी हो गए हैं। विकास के काम भी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उन्हाेंने पत्र में कहा है कि आज सबसे ज्यादा खनन विभाग के कार्यकलाप संदेह के घेरे में हैं।
संथाल परगना से बिहार-बंगाल तस्करी हो रहे चिप्स
संथालपरगना से हर दिन सैकड़ों ट्रक गिट्टी और चिप्स की तस्करी बिहार-बंगाल के लिए हो रही है, तो कोल्हान में स्थित सारंडा के सभी लौह अयस्क पट्टाधारी की लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी शेष भंडार को बेचने का आदेश जारी करना अलग ही सवालों के घेरे में है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें