BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
धनबाद ने ओढ़ी कोहरे की चादर, अगले दाे-तीन दिनाें तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी
पश्चिमी विक्षाेभ के कारण हिमालय से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से धनबाद पिछले कुछ दिनों से सुबह कुहासे की चादर ओढ़ रहा है। माैसम विभाग के अनुसार अगले दाे-तीन दिनाें तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। इसकी वजह से शहर के दिन के तापमान एक से दाे डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इस दाैरान कुहासे में भी कमी आने की संभावना जताई गई है।
वहीं बुधवार काे अरब सागर में चक्रवात खत्म हाेने के बाद बादलाें का कुछ हिस्सा धनबाद सहित झारखंड के अन्य हिस्साें में पहुंचा। इसकी वजह से यत्र-तत्र बूंदा-बांदी भी हुई। माैसम विशेषज्ञ एसपी यादव ने बताया कि 14 दिसंबर तक बादलाें का आना-जाना लगा रहेगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें