श्री पब्लिकेशन वसूलेगी निगम क्षेत्र में प्रोपर्टी टैक्स और वाटर यूजर चार्ज
निगम क्षेत्र में अब निजी एजेंसी टैक्स वसूलेगी। श्री पब्लिकेशन और निगम के बीच गुरुवार काे रांची में एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। निगम की ओर से नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने एजेंसी के साथ एग्रीमेंट किया। उन्हाेंने बताया कि एजेंसी इस माह के अंतिम सप्ताह या अगले माह जनवरी से धनबाद में काम शुरू करेगी।
प्राेपर्टी टैक्स के साथ वाटर यूजर चार्ज वसूली के साथ ट्रेड लाइसेंस बनाने का काम भी इसी एजेंसी के जिम्मे हाेगा। पुराने टैक्स कलेक्टराें काे हटाया नहीं जाएगा, बल्कि इसी एजेंसी में समायाेजित किया जाएगा।शहरी क्षेत्र में अभी कुल हाेल्डिंग की संख्या लगभग 65 हजार है, जबकि निगम क्षेत्र में आवासाें की कुल संख्या 2 लाख 20 हजार हैं।
इनमें 50 से 55 हजार आवास बीसीसीएल व रेलवे की है। 65 हजार हाेल्डिंग से निगम काे अभी 26 कराेड़ रुपए प्राेपर्टी टैक्स मिल रहा है। निजी एजेंसी के आने के बाद इस राशि में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें