16 से सियालदह-अजमेर कैंसिल गुरुवार को नहीं चलेगी लुधियाना
काेहरे के कारण यात्री सुरक्षा काे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें के परिचालन के समय में कटाैती करने के साथ कई ट्रेनाें काे रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें धनबाद से खुलने वाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस शामिल हैं।
गंगा-सतलज एक्सप्रेस 17 दिसंबर से प्रत्येक गुरुवार काे धनबाद से और प्रत्येक शनिवार काे फिराेजपुर से 30 जनवरी तक नहीं चलेगी। सियालदह-अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 02987/88 अप एवं डाउन 16 से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी।
इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से गुरुवार काे अधिसूचना जारी कर दी गई है। रद्द और परिचालन के दिनाें में किए गए कटाैती में हावड़ा से भाया पटना मेन लाइन तथा भाया धनबाद ग्रेडकॉर्ड लाइन की कुल 11 जाेड़ी ट्रेनें शामिल हैं। रद्द के दिनाें में पहले से बुक कराए गए टिकट का यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा।
इन तारीखों को नहीं चलेंगी लुधियाना व अजमेर एक्सप्रेस
अप गंगा-सतलज एक्सप्रेस (धनबाद से) : 17, 24, 31 दिसंबर और 07, 14, 21 व 28 जनवरी
डाउन गंगा-सतलज एक्सप्रेस (फिराेजपुर से) : 19 और 26 दिसंबर और 2, 9, 16, 23, और 30 जनवरी
अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस : 17 दिसंबर से 1 फरवरी 2021 तक
डाउन अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस : 16 से 31 जनवरी 2021 तक

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें