तबादला चाहने वाले कोलकर्मी 15 तक कर सकेंगे आवेदन - AKB NEWS

तबादला चाहने वाले कोलकर्मी 15 तक कर सकेंगे आवेदन

बीसीसीएल से काेल इंडिया की अन्य सबसिडरीज में तबादला कराने के इच्छुक काेलकर्मियाें के बीसीसीएल प्रबंधन ने 15 दिसंबर तक आवेदन देने काे कहा है। तबादला चाहने वाले कर्मियाें काे विहित प्रपत्र में आवेदन जमा करना हाेगा।

उसके बाद प्रबंधन आवेदन पर विचार कर निर्णय लेगा। इस सबंध में महाप्रबंधक एसएन सिन्हा ने गुरुवार काे अधिसूचना जारी की। सिन्हा ने बताया कि कर्मियाें की सुविधा का ध्यान रखते हुए एक तय समयसीमा के भीतर आवेदन करने का आदेश जारी किया गया है।

कर्मचारी 15 दिसंबर तक अपनी पसंद की कंपनी चुन कर विहित प्रपत्र काे भरकर अपने नियंत्रण पदाधिकारी से हस्ताक्षर कराकर अपने अपने क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक के कार्यालय में जमा करा दें।

क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक संबंधित आवेदन काे 25 दिसंबर तक काेल भवन मुख्यालय में जमा करेंगे। भ्रष्टाचार और आपराधिक मामले हों, तो उल्लेख करना जरूरी है। काेल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयाें में अंतर कंपनी तबादला की सुविधा दी जाती है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads