तेतुलमारी थाना प्रभारी लाइन क्लोज, पीएसआई को कमान
मां अंबे आउटसाेसर्सिंग के जीएम राणा चाैधरी पर हुई फायरिंग काे लेकर एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने तेतुलमारी थाना प्रभारी विनाेद कुमार काे लाइन क्लाेज कर दिया है। विनाेद कुमार पर कर्तव्यनिर्वहन में लापरवाही बरतने का आराेप है। उनकी जगह झरिया थाना में तैनात पीएसआई मनीष काे तेतुलमारी थानेदार बनाया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से फायरिंग करने वाले अपराधियाें काे चिह्नित करने में जुटी है। पुलिस काे फुटेज में हमलावर की बाइक दिखी है, जिसमें दाे युवक सवार हैं। हालांकि उनकी पहचान नहीं हाे पाई है। संदेह जताया जा रहा है कि सूरज सिंह गैंग के शूटराें ने घटना काे अंजाम दिया है।
शूटरों में एक बाघमारा का रहने वाला बताया जा रहा है। उक्त अपराधी पर कई मामले दर्ज हैं और वह पुलिस का वांछित भी है। फिलहाल गैंग के सदस्य गाेली चला कर दहशत फैलाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें