BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
6l
प्रोफेशनल टैक्स का दायरा बढ़ाकर राजस्व कमी की होगी भरपाई
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि प्रोफेशनल टैक्स का दायरा बढ़ाकर राजस्व संग्रहण में आई कमी की भरपाई होगी। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उरांव ने कहा कि राजस्व संग्रहण की स्थिति लगभग सामान्य हो रही है। पिछले वर्ष की तरह ही उत्पाद और अन्य टैक्स का संग्रहण अब शुरू हो गया है।
इसके अलावा राज्य में प्रोफेशनल टैक्स 2500 रुपए सालाना सभी प्रोफेशनल्स से वसूले जाने का प्रावधान किया गया था।
कोरोना संक्रमण काल में इस दायरे को बढ़ाया गया है। इससे राजस्व में वार्षिक करीब 30 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसके अलावा झारखंड में वन क्षेत्र से भी बड़ी मात्रा में राजस्व संग्रहण संभव है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में आरबीआई से 1600 करोड़ रु. तक कर्ज मिलेगा।
6l
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें