भूतगढ़िया में बीसीसीएलकर्मी के घर लाखों की चोरी - AKB NEWS

भूतगढ़िया में बीसीसीएलकर्मी के घर लाखों की चोरी

बोरागढ ओपी अंतर्गत भुतगढिया में बीसीसीएलकर्मी बालकेश्वर सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात नकदी व गहने सहित लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में बालकेश्वर ने बोरागढ ओपी मे शिकायत की है।

सूचना पाकर बोरागढ पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की। बालेश्वर सिंह ने बताया कि वे अपने दामाद नवीन व पुत्री नीलांबर के साथ भुतगढिया मे रहते हैं। नवीन दुर्गापुर में एक निजी संस्थान में काम करता है। सोमवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर दूसरे कमरे मे सोने चला गया।

चोरों ने पहले मुहल्ले के सारे बल्ब खोल क्षेत्र को अंधेरा कर दिया। इसके बाद चाेर ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर गए और आलमारी व संदूक काे तोड़कर 50 हजार नगद, सोने और चांदी के जेवर, टीवी, मिक्सर, नए कपड़े आदि चोरी कर ली।

पूड़ी-सब्जी खाई और सामान लेकर चलते बने

चोरों ने चाेरी करने के दाैरान घर में बनी पूड़ी व सब्जी भी खाई। खाने के बाद खाद्य सामग्री भी लेकर चले गए। बालेश्वर सिंह जयरामपुर कोलियरी में कार्यरत हैं। उन्हाेंने कहा कि दो दिन पूर्व भी कुछ लोग छत पर कूद रहे थे। जब मुहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो चोरों ने पथराव कर दिया था। बोरागढ पुलिस ने एक युवक को संदेह में पकड़ा था। पर साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसे छोड़ दिया गया। बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी ने कहा कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले को पटाक्षेप कर लिया जाएगा।

विशनपुर में चोरों ने बंद दो घराें का ताला तोड़ा, लाखाें की संपत्ति चाेरी

धनबाद|विशनपुर की विद्यापति काॅलाेनी और ईस्ट बाबूडीह में चाेराें ने दाे बंद घराें का ताला ताेड़ कर लाखाें की संपत्ति चाेरी कर ली। दाेनाें आवास के मालिक घर गए हुए थे। इसके पूर्व रविवार की रात विशनपुर दुर्गा मंदिर के पास चाेराें ने चार बंद घराें काे अपना निशाना बनाया था। चाेराें ने दाेनाें घराें में एक ही तरीके से घटना काे अंजाम दिया है।

सर्वे कार्यालय में कार्यरत विद्यापत्ति काॅलाेनी के नवीन झा दीपावली के पहले परिवार सहित पैतृक गांव दरभंगा गए हैं। मंगलवार काे उनके आवास के पीछे बच्चे अमरूद ताेड़ने गए ताे देखा कि दरवाजा खुला है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन की। नवीन के घर के अंदर चाेराें ने सभी कमराें का ताला ताेड़ कर पूरा घर खंगाल लिया है। घर में सामान बिखरा पड़ा है। चाेरी की सूचना मिलने के बाद नवीन गांव से धनबाद के लिए रवाना हाे गए हैं।

पत्नी का इलाज कराने गए, माैत के बाद गांव में रह गए, इधर हाे गई चाेरी

ईस्ट बाबूडीह में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले रामबालक सिंह के आवास का ताला ताेड़ कर चाेराें ने चाेरी कर ली। पड़ाेसियाें के मुताबिक दीपावली से पहले रामबालक सिंह की पत्नी काे ब्रेन हेमरेज हाे गया था। इलाज के लिए पूरा परिवार गांव गए, जहां पत्नी की माैत हाे गई। दाह-संस्कार के बाद परिवार अभी लाैटा नहीं है। मंगलवार काे पड़ाेसियाें काे घर में चाेरी हाेने की जानकारी मिली। रामबालक के आने के बाद ही चाेरी गए सामानाें के बारे में पता चलने की उम्मीद है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads