एसएसपी से प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत, कुछ थानेदार पीड़ित के साथ करते हैं अमानवीय व्यवहार - AKB NEWS

एसएसपी से प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत, कुछ थानेदार पीड़ित के साथ करते हैं अमानवीय व्यवहार

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से साेमवार काे सामाजिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। एसएसपी काे बताया कि थानों को पीपुल्स फ्रेंडली बनाने की आवश्यकता है। कई थानाें में बिना पैरवी के प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की जाती है। कुछ थानेदार तो असंवेदनशीलता के साथ थाना पहुंचने वाले पीड़ित के साथ ही अमानवीय व्यवहार करते हैं।

ऐसे में इस तरह के पुलिसकर्मी पर एसएसपी काे खुद विशेष नजर रखने का आग्रह किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता महेंद्र पीटर तिग्गा, प्रो. एचबी सिंह, नदीम खान, प्रेमचंद्र मुर्मू, प्राे. हरबिंदर बीर सिंह, प्रफुल्ल लिंडा, भुनेश्वर केवट, एके रशीदी, इम्तेयाज अशरफ, मो. सलाहुद्दीन उर्फ संजू, अबुजर गफ्फरी, मो. परवेल और टिंकू शामिल थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads