BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
बिजली चोरी करने पर 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बिजली चोरी रोकने और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ सोमवार शाम को भी अभियान चलाया गया। कांके क्षेत्र में 66 जगहों में छापामारी की गई। 15 लोगों को बिजली चोरी करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। 1,65,850 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा माह के अंतिम सप्ताह में बकाएदारों के खिलाफ राजस्व वसूली का भी अभियान पूरे रांची एरिया बोर्ड में चला। इस दौरान 10 विद्युत प्रमंडलों और अंचलों में 1461 लोगों के घरों का कनेक्शन काटा गया, जिनका 2.42 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया था।
\ रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व वसूली का अभियान 6 नवंबर से शुरू हुआ था।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें