BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
काेविड केयर सेंटर और अस्पतालाें में तैनात स्वास्थ्य कर्मियाें काे डीसी ने किया सम्मानित
काेराेना महामारी के दाैरान 8 महीनाें से विभिन्न काेविड केयर सेंटर और अस्पतालाें में याेगदान देने वाले डाॅक्टर्स, नर्स और लैब टेक्नीशियनाें काे डीसी छवि रंजन ने साेमवार काे माेमेंटाे और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रशासन ने सभी स्वास्थ्य कर्मियाें के लिए साेमवार काे दशमफाॅल में पिकनिक का आयाेजन किया। इस दाैरान सभी स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। भाेजन के साथ वहां के सुहाने माैसम का भी लुफ्त उठाया। इस दाैरान प्रशासन की ओर से उपायुक्त छवि रंजन और सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. वीबी प्रसाद ने सभी काे सम्मानित किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
रिम्स के डाॅ. देवेश कुमार, सिस्टर इंचार्ज रामरेखा कुमारी, सदर अस्पताल के डॉ. बिमलेश सिंह के अलावा डीआरसीएचओ डाॅ. शशि भूषण खलखाे, लैब टेक्नीशियन नंद कुमार गाेखले और एएनएम पिंकी हेम्ब्रम शामिल हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें