भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी बनाने में कार्यकर्ता सर्वोपरि : सिंह - AKB NEWS

भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी बनाने में कार्यकर्ता सर्वोपरि : सिंह

प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी व सर्वसमावेशी बनाने में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित वर्चुअल प्रशिक्षण बैठक को उन्होंने संबोधित किया। रांची में रहनेवाले प्रदेश पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में थे, जबकि पूरे प्रदेश से पदाधिकारी वर्चुअली जुड़े थे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है, जिसमें निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है। संगठन संचालन के निर्णय को सामूहिकता के साथ निष्पक्ष और दोष रहित बनाने का प्रयास होता है। जबकि, अन्य दल परिवार, वंश विशेष की सोच को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

सिंह ने पार्टी की सांगठनिक संरचना, कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक का संचालन प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन राजश्री जयंती ने किया। मंच पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads