साेनिया के नेतृत्व में यूपीए ने कई लाभकारी योजनाएं लागू कीं : उरांव
प्रदेश कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन बुधवार को सादगी से मनाया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने उन्हें त्याग की मूर्ति बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश के गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए मनरेगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून सहित कई लाभकारी योजनाएं लागू की गईं।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, निरंजन पासवान व निशा भगत आदि शामिल थीं।
खाने-पीने की सामग्री वितरित
कांग्रेसजनों ने निवारणपुर स्थित निर्मला कुष्ठ कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों के साथ सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। गरीबों के बीच खाने-पीने की सामग्री वितरित की। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, फिरोज रिजवी मुन्ना, जितेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें