जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे पुलिस मेंस एसो. के पदाधिकारी
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पद के प्रत्याशी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके पूर्व पुलिसकर्मियों ने सबों का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे लोग नामदार नहीं कामदार है। पुलिसकर्मी उन सबों को चुनने का काम करें जिससे कि पुलिसकर्मियों की आवाज हमेशा बुलंद रहे।
विरोधी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी का सिर्फ नाम है और काम के नाम पर वे शून्य हैं। उन्होंने गिरिडीह से अध्यक्ष पद के दावेदार कुंवर लाल, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा व अंकित श्याम बिहारी पांडे को समर्थन देने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार नरेंद्र सिंह के अलावा गृह मंत्री संदीप पासवान, उपाध्यक्ष नरेश यादव, संगठन महामंत्री के लिए समर्थन मांगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें