आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जन की डिग्री देने का विरोध आज बंद रहेंगे सभी ओपीडी
आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जन की डिग्री व 58 प्रकार के मॉडर्न मेडिसिन की सर्जरी करने के लिए अधिकृत करने के विरोध में शुक्रवार को जिले के प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों के ओपीडी को बंद रखा जाएगा। आईएमए ने बिगुल फुंक दिया है।
आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने कहा कि मिक्सोपैथी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। आयुर्वेदिक, यूनानी और होमियोपैथिक पद्धति को एलोपैथिक के साथ मिक्स करना अनुचित व समाज के लिए घातक है। इसके विरोध में शुक्रवार को जिले समेत पूरे राज्य में अस्पतालों की ओपीडी सेवा बाधित रखी जाएगी। इमरजेंसी व इंडोर सेवा जारी रहेगी।
बता दें कि गायनेकोलॉजी, ऑप्थाल्मोलॉजी, ईएनटी, डेंटल, गैस्ट्रो इंटेस्टिनल, प्लास्टिक जैसी सर्जरी के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मान्यता मिली है। सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के इस पहल का आईएमए ने विरोध किया है। झासा ने भी आईएमए के इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें