मंदिर निर्माण निधि संग्रह पर चर्चा
इटखोरी कृषि फाॅर्म में गुरुवार को चतरा मंडल श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने की।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि इटखोरी प्रखंड के 12 पंचायतों को चार टोलियों में विभाजित कर गांव-गांव स्तर पर संगठन का निर्माण करें।फिर इसी संगठन द्वारा हर हिंदू घर के धर्मावलंबियों से सामर्थ्य के अनुसार श्री राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए चंदा इकट्ठा किया जाएगा।
और इकट्ठा किए गए धन राशि को श्री राम मंदिर निर्माण कार्य में भेजा जाएगा। बैठक में नंदलाल केशरी,डोमन राणा,योगेश्वर साव,संतोष दांगी,संदीप कुमार सिन्हा,मुकेश चौधरी,शिवकुमार राणा, देवकुमार सिंह, रंजय भारती, रामाधार राम,गोपाल कुमार सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, गोविंद साव, सुनील प्रसाद गुप्ता, सीताराम दांगी, राजदेव राम व रूपेश प्रजापति समेत बड़ी संख्या में इस संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें