किसानों के साथ नाइंसाफी के खिलाफ पार्टी चुप नहीं बैठेगी - AKB NEWS

किसानों के साथ नाइंसाफी के खिलाफ पार्टी चुप नहीं बैठेगी

गावां प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के उमवि डेवटन कन्या के सामने गुरुवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मो मकसूद आलम व संचालन मो मुस्लिम अंसारी ने किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव व वरिष्ठ नेता नागेश्वर यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। किसानों के साथ नाइंसाफी के खिलाफ पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। यह काला कृषि कानून अंबानी-अडानी के लाभ को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। भाजपा की सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम कानून को भी समाप्त कर रही है जिसका दुष्परिणाम आनेवाले समय में लोगों को भुगतना पड़ेगा।

वर्तमान समय में भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ एक-एक व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। वहीं 16 जनवरी को आयोजित मानव श्रृखला में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपिल की। कार्यक्रम के अंत में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में मो. बिलाल, मो. इस्तीयाक, मो.आबीद, रंजीत मिस्त्री, मो.दरगाही, मो.गुलाम, महेन्द्र साव, मो. मंसुर, मो.मुजाहीद एवम शम्भु सिंह समेत दर्जनों लोगों ने भाकपा माले में शामिल होने की घोषणा की।मौके पर सकलदेव यादव, अंबिका प्रसाद यादव, विनोद, साव, भोला यादव, दिनेश शर्मा, संजय कुमार दास, रंजीत मिस्त्री, मालती देवी, चमेली देवी, कन्हाय राम, कामेश्वर मिस्त्री, प्रदीप मिस्त्री, प्यारे सिंह, मदन साव, अलीम उद्दीन, राजू यादव, शिवशंकर साव, संजय दास, मो. इजराईल, बिरेन्द्र यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads