फरवरी में पेट्रोल-डीजल की कीमत 11वीं बार बढ़ी:राजस्थान में पेट्रोल 100 रु. के पार, भोपाल में 97.52 रु. और मुंबई में 96 रु. लीटर बिक रहा नई दिल्ली - AKB NEWS

फरवरी में पेट्रोल-डीजल की कीमत 11वीं बार बढ़ी:राजस्थान में पेट्रोल 100 रु. के पार, भोपाल में 97.52 रु. और मुंबई में 96 रु. लीटर बिक रहा नई दिल्ली


 देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार सुबह पेट्रोल की कीमत 100 रुपए ज्यादा हो गई। ऑयल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे का इजाफा किया है। यह लगातार 9 वां दिन है, जब तेल की कीमतें बढ़ीं। दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपए और मुंबई में 96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली89.5479.95
मुंबई96.0086.98
श्रीगंगानगर100.0792.07
भोपाल97.52

88.13

परभणी98.1087.69
जयपुर95.9988.32

इस साल 21 बार में पेट्रोल 5.83 रु. और डीजल 6.18 रु. महंगा हुआ
फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 11 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.24 रुपए और डीजल 3.47 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 5.83 रुपए और डीजल 6.18 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।


बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत
कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गया है। इस साल अब तक कच्चा तेल 21% तक महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है।

रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads