जेफ बेजोस सबसे अमीर बिजनेस मैन बने:एलन मस्क को पीछे छोड़ा, टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट से घटी मस्क की संपत्ति: मुंबई - AKB NEWS

जेफ बेजोस सबसे अमीर बिजनेस मैन बने:एलन मस्क को पीछे छोड़ा, टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट से घटी मस्क की संपत्ति: मुंबई


 टेस्ला के मस्क तीन सालों से पहले नंबर पर थे। इसी महीने अमेजन ने यह घोषणा की कि मस्क अब सीईओ नहीं रहेंगे। उनकी जगह पर जेसी सीईओ होंगे। बेजोस खुद की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन और अखबार वॉशिंगटन पोस्ट पर फोकस करेंगे

  • टेस्ला के शेयरों में जनवरी से अब तक 10% से ज्यादा की गिरावट आई है
  • मस्क की स्पेस एक्स इस समय पैसा जुटाने की योजना बना रही है
  • अमेजन के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन बन गए हैं। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

    टेस्ला का शेयर 2.4 पर्सेंट गिरा

    रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टेस्ला का शेयर 2.4% गिर गया। यह 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। इससे मस्क की संपत्ति में 4.6 अरब डॉलर की कमी आई। जेफ बेजोस तीन सालों से लगातार नंबर वन पोजीशन पर थे। पिछले महीने वे इसमें पीछे हो गए थे। उनकी नेटवर्थ उस समय 191.2 अरब डॉलर थी। मस्क करीबन 6 हफ्ते तक इस पोजीशन पर थे।

    अमेजन के शेयरों में रही है तेजी

    बेजोस की पर्सनल संपत्ति अमेजन के शेयरों में आई तेजी की वजह से बढ़ी है। हाल के सालों में अमेजन के शेयरों में काफी तेजी आई है। 2018 में उनकी संपत्ति पहली बार 200 अरब डॉलर को पार की थी। मस्क इस साल कुछ बड़े इवेंट की वजह से चर्चा में रहे हैं। उनके एक ट्वीट ने गेम स्टॉप कॉर्प के शेयरों को आसमान पर पहुंचा दिया। हाल में उन्होंने बिटकॉइन में भी खरीदी की है।

    बिटकॉइन का भाव हालांकि मंगलवार को पहली बार 50 हजार डॉलर को पार कर गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने इस क्रिप्टोकरेंसी के 1.5 अरब डॉलर को अपने पास रखने का बयान दिया था।

    टेस्ला के शेयर 26 जनवरी से अब तक 10 पर्सेंट गिरे

    मस्क भले ही सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहे हों, लेकिन 26 जनवरी के बाद से टेस्ला के शेयरों में 10% से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि पिछले 12 महीनों में 53% शेयर बढ़ा था। इसी महीने अमेजन ने यह घोषणा की कि मस्क अब सीईओ नहीं रहेंगे। उनकी जगह पर जेसी सीईओ होंगे। बेजोस खुद की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन और अखबार वॉशिंगटन पोस्ट पर फोकस करेंगे।

    मस्क की स्पेस एक्स इस समय पैसा जुटाने की योजना बना रही है। यह 92 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर पैसा जुटाएगी। फिलहाल इसका वैल्यूएशन 45 अरब डॉलर है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads