सेलेब्स के टूटे रिश्ते:किम कर्दाशियन ने 7 साल बाद लिया तलाक, सैफ, मलाइका समेत ये बॉलीवुड सेलेब्स भी तोड़ चुके हैं अपनी सालों की शादी
हॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किम कार्दशियन ने शादी के 7 साल बाद पति कान्ये वेस्ट से अलग होने के लिए डिवॉर्स फाइल किया। किम ने अपने चार बच्चों की जॉइंट लीगल कस्टडी भी डिमांड की है। 7 सालों बाद दोनों की शादी टूटने की खबर हर किसी के लिए हैरान कर देने वाली थी, लेकिन किम से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सालों की शादी तोड़ चुके हैं। आइए देखते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-
फरहान अख्तर- अधूना
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने साल 2000 में मॉडल अधूना से शादी की थी। शादी के 16 सालों बाद साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। इसके बाद फरहान अख्तर मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
हिमेश रेशमिया- कोमल
पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने शादी के 22 साल बाद कोमल से तलाक लिया था। दोनों ने साल 2016 में तलाक की अर्जी दी थी जिसके बाद बांद्रा के फैमिली कोर्ट से दोनों को 2017 में तलाक मिला था। पहली पत्नी से तलाक के बाद हिमेश ने सोनिया कपूर से शादी की है।
मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा ने 12 दिसम्बर 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। शादी से पहले भी दोनों 5 सालों तक रिलेशन में रह चुके हैं। कई सालों तक कपल्स गोल्स सेट कर कपल ने साल 2017 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों की शादी 19 सालों बाद टूटी थी जिससे हर कोई हैरान था। दोनों का एक बेटा भी है। फिलहाल मलाइका अरोड़ अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं अरबाज भी मॉडल को डेट कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
एक समय की सबसे बेहतरीन जोड़ी रहे ऋतिक रोशन और सुजैन खान का अलग होना हर किसी के लिए एक जोरदार धक्का था। दोनों ने शादी के 14 साल बाद 2014 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। कुछ रिपोर्ट की मानें तो दोनों के अलग होने का कारण सुजैन की अर्जुन रामपाल से बढ़ती नजदीकियां थीं।
आमिर खान- रीना दत्ता
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी जिनसे दोनों को जुनैद और ईरा दो बच्चे हैं। साल 2002 में आमिर खान ने रीना को तलाक दे दिया जिसके बाद बच्चों की कस्टडी मां को मिली। पहली पत्नी से तलाक के बाद आमिर खान ने अपनी फिल्म लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर किरण राव से शादी कर दी।
सैफ अली खान- अमृता सिंह
पटोदी खानदान के नवाबजादे सैफ अली खान ने साल 1991 में कुछ मुलाकातों के बाद ही उस समय की पॉपुलर एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम थे। शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों 2004 में अलग हो गए। इसके बाद साल 2012 में सैफ अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान से शादी की थी।
अर्जुन रामपाल- मेहर जेसिया
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में फॉर्मर मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। शादी के 20 साल बाद साल 2018 में कपल ने अलग होने की घोषणा की थी जिसके बाद 2019 में बांद्रा फैमिली कोर्ट से उन्हें तलाक मिला था। तलाक से पहले ही अर्जुन रामपाल ने अप्रैल में अनाउंस किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाड्स मां बनने वाली हैं। जिसके बाद जुलाई 2019 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था।









Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें