अपग्रेडेशन होगा:आज राजधानी के कई क्षेत्रों में घंटों कटी रहेगी बिजली, नई लाइन टेस्टिंग और केबल चार्जिंग का होगा काम : रांची - AKB NEWS

अपग्रेडेशन होगा:आज राजधानी के कई क्षेत्रों में घंटों कटी रहेगी बिजली, नई लाइन टेस्टिंग और केबल चार्जिंग का होगा काम : रांची


 

  • नई लाइन टेस्टिंग और केबल को चालू करने का काम होगा
  • 33 केवी नामकुम-टू कुसई लाइन दिन के 2 बजे से शाम के 4 बजे तक बंद रहेगी
  • राजधानी में सोमवार को कई फीडर घंटों बंद रहेंगे। सोमवार को 33 केवी चुटिया सबस्टेशन दिन के 12.15 बजे से 1.45 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान नई लाइन टेस्टिंग और केबल को चालू करने का काम होगा। इसके कारण चुटिया, बहु बाजार, राममंदिर, कृष्णापुरी, अयोध्यापुरी व आसपास के क्षेत्रों में एक घंटे बिजली कटी रहेगी।

    नामकुम-टू कुसई लाइन

    33 केवी नामकुम-टू कुसई लाइन दिन के 2 बजे से शाम के 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान नए केबल चार्जिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण कुसई, घाघरा, डोरंडा, रिसालदार नगर, अंनतपुर व रहमत कॉलोनी में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी।

    नामकुम-सिदरौल लाइन

    33 केवी नामकुम-सिदरौल लाइन 2 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके कारण प्लांडू, जामचुआं, सदाबहार चौक, काली नगर, कोचाटोली, पैका सरवाल व आसपास में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी।

    कोकर इंडस्ट्रीयल फीडर

    11 केवी कोकर इंडस्ट्रीयल फीडर दिन के 12 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान लाइन मेनटेनेंस कार्य होगा। इसके कारण कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक घंटे बिजली नहीं रहेगी।

    आज जमा होेंगे बिल

    रविवार होने के बावजूद बिजली बिल जमा किए जा सकेंगे। कोकर, लालपुर, चुटिया, आरएमसीएच, मोरहाबादी स्थित बिल कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads