शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 141 अंक फिसला, इंडेक्स 50,100 के स्तर पर पहुंचा, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट: मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 141 अंक फिसला, इंडेक्स 50,100 के स्तर पर पहुंचा, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट: मुंबई


 तीन दिन से जारी बाजार की बढ़त गुरुवार को थम गई है। BSE सेंसेक्स 141 अंकों की गिरावट के साथ 50,114.29 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर इंडसइंड बैंक का शेयर है। शेयर में 2.34% की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 47 अंकों की गिरावट के साथ 14,742.20 पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

4 फरवरी को हीरो मोटोकॉर्प, SBI सहित अन्य के आएंगे नतीजे
गुरुवार को वायदा एक्सपायरी है। आज SBI, हीरो मोटोकॉर्प, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, HPCL, NTPC, टाटा पावर, जी एंटरटेनमेंट, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ट्रेंट, REC, चंबल फर्टिलाइजर सहित अन्य के तिमाही नतीजे आएंगे।

वैश्विक बाजारों में गिरावट
गुरुवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.28%, जापान का निक्केई इंडेक्स 0.55% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.48% नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 1.05% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.73% फिसल गए हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। यूरोप के बाजारों में ब्रिटेन का FTSE, जर्मनी का DAX और फ्रांस का CAC इंडेक्स भी सपाट ही बंद हुए थे।

कल पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार बंद हुआ था
3 फरवरी को सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ 50,255.75 पर और निफ्टी 142 अंक ऊपर 14,789.95 पर बंद हुआ था। बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे थे। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.79% और PSU इंडेक्स 2.61% ऊपर बंद हुए थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल नेट 2,520.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 399.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट लाइव अपडेट...

09:28 AM सेंसेक्स 119.38 अंक नीचे 50,136.37 पर और निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 14,764.45 पर कारोबार कर रहा है।
09:26 AM BSE ऑटो इंडेक्स 1.64% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें M&M के शेयर में 4.30% की बढ़त है।

09:23 AM सेंसेक्स में शामिल 30 में से 19 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें M&M के शेयर में 3.13% की बढ़त है। वहीं, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स सहित 11 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 43.50 अंक नीचे 50,212.25 पर और निफ्टी इंडेक्स सपाट खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads