मुकेश के मर्डर के लिए दी गई थी सुपारी:पैसे के विवाद में जानने वालों ने ही कराई थी हत्या, 15 दिन बाद पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार : रांची - AKB NEWS

मुकेश के मर्डर के लिए दी गई थी सुपारी:पैसे के विवाद में जानने वालों ने ही कराई थी हत्या, 15 दिन बाद पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार : रांची


 रांची के डोरंडा में हुई मुकेश यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है। मुकेश की हत्या उनके ही जानने वालों ने कराई है।

एसएसपी ने बताया कि मुकेश की हत्या का मुख्य आरोपी उसका दोस्त पुरन एक्का है। उसी ने सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी। जमीन में पैसे को लेन-देन के मामले में दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद पुरन ने अपने दोस्त अनुप के साथ मिलकर इसके हत्या की प्लानिंग की। इसके लिए उसने 2.5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। आकाश महतो और मनीष उरांव नाम के शूटर ने गोली चलाकर मुकेश की हत्या की थी।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में पूरन एक्का, अनूप लकड़ा, अरुण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार ,रंजन कुमार, मनीष उरांव और संतोष गुप्ता शामिल हैं। इस घटना में शामिल दो अपराधी रघु गोप और आकाश महतो अभी फरार है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली समेत नकदी बरामद किया गया है।

घर से 700 मीटर की दूरी पर हुई थी हत्या
डोरंडा थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट कॉलोनी में 26 फरवरी की रात करीब आठ बजे मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी मंगेतर से मिलने के लिए कोलकाता के लिए निकला था। घर से निकलने के बाद वह पैदल 700 मीटर दूर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो आरोपियों ने मुकेश को गोली मार दी थी।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads