झारखंड में काेरोना:रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 365, राज्य में पिछले 24 घंटे में मिले 123 नए संक्रमित : रांची - AKB NEWS

झारखंड में काेरोना:रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 365, राज्य में पिछले 24 घंटे में मिले 123 नए संक्रमित : रांची


कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से झारखंड में पाव पसारना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य भर में 123 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 57 मरीज रांची से हैं, जबकि इससे पहले यह संख्या रोजाना कम ही होती थी। अब राज्य भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 653 पहुंच गई है। राजधानी रांची में यह संख्या 365 तक है।

अब पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,21,055 हो गई है। वहीं, कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1,19,307 है। कोरोना से अब तक 1095 मरीज की मौत हो चुकी है। इधर, राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रांची में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब तक 251 पर पहुंच गया है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन फिर से एक्टिव मूड में आ गया है। डीसी छवि रंजन खुद सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क पहनने की नसीहत दे रहे हैं। दूसरी ओर, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की कांटैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू की दी गई है। ट्रेसिंग में आने वाले लोगों की रिपोर्ट सिविल सर्जन को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद मोबाइल टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है।

शनिवार को कहां मिले कितने मरीज

बोकारो में 5, देवघर में 4, धनबाद में 8, दुमका में 3, पूर्वी सिंहभूम में 27, गुमला में 5, रांची में 57, साहेबगंज में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 2 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads