BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
परेशानी:कोरोना मरीजों के लिए सदर अस्पताल में आज से बढ़ेंगे 120 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, रिम्स का स्किन वार्ड 36 बेड के कोविड वार्ड में तब्दील : रांची
- रिम्स में बुधवार को कोविड वार्ड में बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मरीजों को 3-4 घंटे इंतजार के बावजूद वापस लौटना पड़ा
- राजधानी में रोजाना कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया फैसला
कोविड 19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में बेड की संख्या लगातार कम हो रही है। बुधवार को भी रिम्स में कई मरीज भर्ती होने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें तीन-चार घंटे लंबे इंतजार के बाद उन्हें लौटना पड़ा। अब सदर अस्पताल प्रबंधन और रिम्स प्रबंधन बेड बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
सदर अस्पताल के प्रोग्राम को-ऑडिनेटर आशीष रंजन ने बताया कि गुरुवार को सदर अस्पताल के काेविड बिल्डिंग के चौथे और पांचवें तल्ले में 120 बेड बढ़ाएं जाएंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी 120 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ होंगे। बुधवार को यहां 87 संक्रमित भर्ती थे। जबकि 51 बेड खाली थे। इधर, रिम्स प्रबंधन ने बेड की कमी को देखते हुए गुरुवार को स्किन वार्ड में 36 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में रिम्स में 150 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें