महामारी फैलाने वाले देश में उत्सवों का दौर:दुनिया दोबारा से कोरोना से जूझ रही; चीन में एक साथ तीन फेस्टिवल शुरू, इनमें 65 हजार लोग हुए शामिल: बीजिंग - AKB NEWS

महामारी फैलाने वाले देश में उत्सवों का दौर:दुनिया दोबारा से कोरोना से जूझ रही; चीन में एक साथ तीन फेस्टिवल शुरू, इनमें 65 हजार लोग हुए शामिल: बीजिंग


 दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर चीन आबाद हो रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और क्वारेंटाइन जैसे शब्द वहां के लिए एक साल पुरानी बातें होने लगी हैं। यही कारण है कि जब दुनिया दोबारा कोरोना से जूझने लगी है, तब वहां उत्सवों का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को यहां एक साथ तीन फेस्टिवल शुरू हुए। पहला- 3 दिवसीय ड्रैगन बोट फेस्टिवल। इसमें 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

दूसरा- ट्यूलिप फेस्टिवल, जिसे देखने करीब 30 हजार लोग पहुंचे। वहीं, तीसरा- शंघाई में डिज्नीलैंड की पांचवी एनिवर्सरी मनाई गई। इस दौरान वहां भव्य लाइटिंग और रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसे देखने करीब 25 हजार लोग पहुंचे थे। मालूम हो कि चीन में अभी 90,329 लोग संक्रमित हैं। 85,449 ठीक हो चुके हैं, जबकि 4636 लोगों की मौत हो चुकी है।

18 साल के युवा लिख रहे अपनी वसीयत
चीन में 18 साल के युवा कोरोना के डर से अपनी वसीयत लिख रहे हैं। उन्हें डर है कि यदि कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गई तो उनकी प्रॉपर्टी का क्या होगा। चीन रजिस्ट्रेशन सेंटर के मुताबिक, 1990 के बाद पैदा होने वाले लोगों ने 2019-20 के मुकाबले 60% से ज्यादा वसीयतें लिखी हैं। हाल ही में शंघाई में 18 साल के एक छात्र ने करीब 2.28 लाख रु. की अपनी वसीयत तैयार करवाई है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads