आरोप-प्रत्यारोप:रेल मंत्रालय से गोड्‌डा- नई दिल्ली हमसफर ट्रेन का उद्धाटन 8 को, सीएम को आमंत्रण नहीं; सीएस ने फोन कर जताई आपत्ति : रांची - AKB NEWS

आरोप-प्रत्यारोप:रेल मंत्रालय से गोड्‌डा- नई दिल्ली हमसफर ट्रेन का उद्धाटन 8 को, सीएम को आमंत्रण नहीं; सीएस ने फोन कर जताई आपत्ति : रांची


 

  • राज्य सरकार और रेलवे की संयुक्त परियोजना पर गरमाई राजनीति
  • झारखंड सरकार को सूचना न देने पर आरोप-प्रत्यारोप
  • रेललाइन के लिए झारखंड ने दिए हैं 251 करोड़ रुपए
  • गोड्डा से नई दिल्ली के लिए हमसफर ट्रेन गुरुवार से चलने लगेगी। रेलमंत्री दोपहर तीन बजे हरी झंडी दिखाकर इसका उद्धाटन करेंगे। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न ताे इसकी सूचना दी गई है और न ही उन्हें आमंत्रित किया गया है। मामले काे लेकर राजनीति गरमा गई है। आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। गोड्डा को दिल्ली से जाेड़ने के लिए रेललाइन बिछाने के लिए रेलवे और राज्य सरकार की संयुक्त योजना बनी थी।

    राज्य सरकार ने इस रेललाइन काे बिछाने के लिए अपने हिस्से के 251 करोड़ रुपए का भुगतान रेलवे काे कर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष (2021-22) में 20 करोड़ की और देनदारी है। बिना राज्य सरकार काे जानकारी दिए ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की जानकारी मिलते ही मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बात की। उन्हें बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को इसकी सूचना नहीं है। हालांकि, रेलवे बाेर्ड ने इस पर क्या जवाब दिया, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं गाेड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्य सचिव पर आराेप लगाया कि उन्हाेंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को कार्यक्रम रद्द करने काे कहा है।

    गोड्‌डा सांसद बोले- केंद्र की याेजनाओं में राज्य सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती

    ‘कार्यक्रम राेकने की तैयारी में राज्य सरकार’

    गाेड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने साेशल मीडिया पर लिखा है कि 8 अप्रैल को गोड्डा में हमसफर एक्सप्रेस का समय तय हो गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मुख्य सचिव से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को फोन करवाया। मुख्यमंत्री रेल मंत्री को कार्यक्रम रोकने की चिट्‌ठी भेज रहे हैं। झारखंड के इतिहास में इतनी घटिया मानसिकता नहीं देखी। ममता बनर्जी ने भी रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया था। केंद्र की योजनाओं में राज्य सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। गोड्डा की जनता को मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक का विरोध करना चाहिए।

    पोड़ैयाहाट विधायक बोले-यह विकास को गति देने के बदले बाधा डालने जैसा

    ‘रोज हमसफर का गीत गोड्‌डा में गाया जा रहा’

    पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यह विकास को गति देने के बदले उसमें बाधा डालने जैसा है। झारखंड की रेलवे परियोजनाओं में राज्य सरकार का भी योगदान है। 35-36 हजार करोड़ रुपए रेलवे को झारखंड सरकार ने भी दिए हैं। हमसफर एक्सप्रेस में राजधानी एक्सप्रेस के समतुल्य किराया है। इतना किराया देकर गोड्डा के कितने लोग दिल्ली जा पाऐंगे, यह सबको मालूम है, पर रोज हमसफर का गीत गोड्डा में गाया जा रहा है।

  •  उन्हाेंने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम तय करने से पहले रेलवे बोर्ड को राज्य सरकार, सीएम से बात करनी चाहिए थी। लेकिन श्रेय के लिए इस कार्यक्रम को जैसे अंजाम दिया जा रहा है, दुर्भाग्यपूर्ण है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads