रिश्ताें का खून:मां ने काम पर जाने काे कहा ताे बेटे ने पहले गला दबाया, फिर डंडे से पीटकर हत्या कर दी : बड़गड़
एक कलयुगी पुत्र ने मां - बेटे के प्रेम के अनमोल रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी मां पर प्राणघातक हमला कर उसे मौत की नींद सुला दी। यह घटना सोमवार की सुबह की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़गड़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत परसवार पंचायत के बोडरी गांव निवासी 27 साल का जीतू भुइहर कुछ कामधाम नहीं करता था।
साेमवार काे देर तक साेने पर उसकी मां यशोदा कुंवर 70 वर्ष ने उसे यह कहकर उठाया कि-कब तक साेते रहाेगे, कुछ काम कराेगे या नहीं। इतना सुनने पर भी आराेपी जब नहीं उठा ताे उसकी मां ने एक लाेट पानी उसके मुंह पर फेंक दिया, ताकि उसकी नींद खुल जाए।
मुंह पर पानी फेंकना जीतू काे इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी मां काे गला दबाकर मारना चाहा। किसी तरह वृद्धा उससे अपनी जान छुड़ा कर बगल में रहने वाले बड़े बेटे के घर पहुंची। जीतू काे इतने पर संताेष नहीं हुआ। वह वहां भी पहुंच गया और एक माेटे लकड़ी के टुकड़े से उठाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
हत्याराें पागलाें की तरह अपनी मां काे तब तक मारता रहा, जब तक उसकी माैत न हाे गई। इसके बाद आराेपी जीतू वहां से फरार हाे गया। गाैरतलब है कि वृद्धा के चार बेटे हैं और सभी की शादी हाे चुकी है। वह अपने छाेटे बेटे के साथ रहती थाी, जिसने उसकी जान ले ली।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलने पर बड़गड़ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव काे अपने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि आराेपी जीतू हमेशा शराब पीकर पड़ा रहता था। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
आराेपी काे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के संबंध में आसपास के ग्रामीणाें ने बताया कि जीतू कभी कभार ईंट भट्ठा में काम करता था। इधर कुछ दिनाें से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अकसर घर में ही पड़ा रहता था ।
भाभी को डायन कहने से मना किया तो भाई ने भाई काे पीटकर घायल किया
मेराल थाना क्षेत्र के बिछियादामर गांव निवासी विनोद चौधरी मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल विनोद चौधरी ने बताया कि इसकी पत्नी मुन्ना देवी पर उसके छोटे भाई राजकुमार चौधरी के द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर गाली गलौज किया जा रहा था।
जब विनोद चौधरी ने उसका विरोध किया तो राजकुमार चौधरी के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
चिकित्सक के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना नहीं है। संबंधित परिजन अगर थाने में आवेदन देंगे तो मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें