झारखंड में कड़े प्रतिबंध लगाएगी सरकार:काॅलेज, काेचिंग; धार्मिक स्थल और सिनेमा हॉल पर फैसला आज : रांची
काेराेना की चेन ताेड़ने के लिए राज्य सरकार कुछ और सख्ती करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मधुपुर उपचुनाव के प्रचार से लाैटते ही गुरुवार काे इस पर फैसला हाेने की संभावना है। सरकार का मानना है कि राज्य मं कड़े प्रतिबंध जल्दी लागू नहीं किए गए ताे स्थिति और भी भयावह हाे सकती है।
कड़े प्रतिबंधों के तहत राज्य में फिर काॅलेज, काेचिंग व आंगनबाड़ी केंद्राें काे बंद करने पर विचार किया जा सकता है। सिनेमा हाॅल और धार्मिक स्थलाें पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। शादी-विवाह में मेहमानाें की संख्या 200 से घटाकर 50 करने और नाइट कर्फ्यू लागू करने पर भी विचार किया जाएगा।
रिम्स में अब काेराेना बेड 250 से बढ़ाकर 800 करने पर सहमति
इधर, कोरोना मरीजों के लगातार बढ़ने और बेड की किल्लत को देखते हुए सरकार ने रिम्स में काेराेना संक्रमिताें के बेड की संख्या 250 से बढ़ाकर 800 करने का फैसला लिया है। इस पर आईएएस अधिकारियाें की टीम ने बुधवार बैठक की। इसमें रिम्स निदेशक के अलावा स्वास्थ्य सचिव केके साेन, नगर विकास सचिव विनय चाैबे, बाघमारे प्रसाद कृष्ण व कर्ण सत्यार्थी आदि थे। 700 बेड बढ़ाने पर सहमति बन गई। 100 बेड पर फैसला बाद में होगा। एक-दाे दिन में आईसीयू बेड बढ़ाने पर भी फैसला लिया जाएगा। वहीं ऑक्सीजन प्लांट मालिकाें भी बातचीत कर पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति करने को कहा।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें