CMAT 2021:NTA ने जारी किया कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, cmat.nta.nic.in के जरिए चेक करें नतीजे - AKB NEWS

CMAT 2021:NTA ने जारी किया कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, cmat.nta.nic.in के जरिए चेक करें नतीजे


 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in के जरिए अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। एनटीए ने फाइनल आंसर-की के आधार पर CMAT 2021 का रिजल्ट जारी किया है।

31 मार्च को हुई थी परीक्षा

यह परीक्षा देश भर के 153 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 31 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। NTA की ओर से आयोजित हुई यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 71,490 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से सिर्फ 52,327 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित हुई थी।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट और स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन एंटर करें।
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन डिस्प्ले जाएगा।
  • इस रिजल्ट चेक कर इसे डाउनलोड करे।.
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads