शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 183 पॉइंट चढ़कर 49,400 के करीब; निफ्टी भी 14,750 के स्तर से ऊपर, रिलायंस और अदाणी पोर्ट के शेयरों में बढ़त : मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 183 पॉइंट चढ़कर 49,400 के करीब; निफ्टी भी 14,750 के स्तर से ऊपर, रिलायंस और अदाणी पोर्ट के शेयरों में बढ़त : मुंबई


 शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन खरीदारी है। सेंसेक्स 183 अंकों की बढ़त के साथ 49,385.25 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 शेयरों में बढ़त है। टाइटन और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.8% की बढ़त है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक सहित SBI और मारुति के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं, HDFC बैंक और कोटक बैंक के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मेटल शेयरों में ज्यादा खरीदारी
निफ्टी भी 49 पॉइंट ऊपर 14,742 पर कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में अदाणी पोर्ट का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर कल भी 14% बढ़ा था। निवेशक सबसे ज्यादा मेटल शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। सेक्टर का शेयर टाटा स्टील भी 1.2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

1,409 शेयरों में बढ़त
BSE पर 2,045 शेयरों में कारोबार हो रहा है।1,409 शेयरों में बढ़त और 555 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 207.59 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.35 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरने और बढ़ने वाले शेयरों का हाल...

IMF ने कहा- भारत की 2021 में GDP 12.5% की ग्रोथ संभव
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था में पॉजिटिव ग्रोथ का अनुमान दिया है। IMF के मुताबिक 2021 में GDP की दर 12.5% रह सकती है, जो चीन की ग्रोथ रेट से ज्यादा है। आगे भी यह बढ़त जारी रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत की GDP 6.9% बढ़ेगी। पिछले साल यानी 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8% गिरी थी।

दुनियाभर के शेयर बाजार में सुस्त कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 25 पॉइंट ऊपर 29,722 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 23 अंक नीचे 3,459 पर आ गया है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 4 अंकों की मामूली बढ़त है, इंडेक्स 3,131 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स भी 18 अंक ऊपर 7,151 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजारों में हल्की मुनाफा वसूली, यूरोप के बाजारों में सपाट कारोबार
अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत आर्थिक रिकवरी के बावजूद हल्की गिरावट रही, क्योंकि निवेशक तिमाही नतीजों से पहले नर्वस हैं। S&P 500 इंडेक्स 4 पॉइंट फिसलकर 4,073.94 पर बंद हुआ। डाओ जोंस इंडेक्स 96.95 अंक गिरकर 33,430 पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक इंडेक्स भी 7 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 13,698 पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन बाजार भी सपाट कारोबार बंद हुए थे , जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

मंगलवार को बाजार में मामूली बढ़त रही
शेयर बाजार में 6 अप्रैल को मामूली बढ़त देखने को मिली थी। BSE सेंसेक्स 42 पॉइंट बढ़कर 49,201.39 पर और निफ्टी भी 45 अंक ऊपर 14,683.50 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,092.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 416.59 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। 

शेयर बाजार अपडेट LIVE ...

09:28 AM BSE मेटल इंडेक्स 144 अंकों की बढ़त के साथ 15,554 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी मेटल शेयरों में बढ़त है। हिंदुस्तान जिंक का शेयर का शेयर सबसे ज्यादा 3.5% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:25 AM सेंसेक्स 186 पॉइंट की बढ़त के साथ 49,387 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में 22 शेयरों में बढ़त है। टाइटन का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM सेंसेक्स 75.7 पॉइंट ऊपर 49,277.09 पर और निफ्टी 32.9 अंक ऊपर 14,716.45 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads