शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 360 पॉइंट चढ़कर 50 हजार के स्तर पर पहुंचा; निफ्टी में भी 110 पॉइंट की बढ़त, हिंडाल्को का शेयर 2% ऊपर : मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 360 पॉइंट चढ़कर 50 हजार के स्तर पर पहुंचा; निफ्टी में भी 110 पॉइंट की बढ़त, हिंडाल्को का शेयर 2% ऊपर : मुंबई


 शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में बढ़त है। सेंसेक्स 363 पॉइंट चढ़कर 50,025 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 30 में 25 शेयरों में बढ़त है। इंडेक्स में सबसे ज्यादा बजाज फिनसर्व और HDFC के शेयरों में 1.9% की बढ़त है। वहीं, ONGC और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में हल्की गिरावट है।

निफ्टी भी 114 अंकों की बढ़त के साथ 14,933 पर पहुंच गया है। इंडेक्स में हिंडाल्को का शेयर सबसे ज्यादा 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार चौतरफा खरीदारी है, जिसमें मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा हो रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5% ऊपर 4,389 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों भी अच्छी खरीदारी हो रही है।

BSE पर 2,098 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,533 शेयरों में बढ़त और 474 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 209.61 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 208.24 लाख करोड़ रुपए था।

चीन और हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजारों में तेजी, जापान में गिरावट

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 326 पॉइंट चढ़कर 28,905 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 6 अंक ऊपर 3,486 पर पहुंच गया है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 3 अंकों की मामूली बढ़त है, इंडेक्स 3,140 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स भी 58 अंक ऊपर 7,236 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 123 पॉइंट नीचे 29,607 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिका और यूरोप के शेयर बाजारों में सपाट कारोबार हुआ
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कल अमेरिकी बाजार में सपाट कारोबार हुआ। S&P 500 इंडेक्स 6 पॉइंट ऊपर 4,079.95 पर बंद हुआ। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स भी 16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 33,446 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक लगातार दूसरे दिन गिरा, इंडेक्स 9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 13,688 पर बंद हुआ। यूरोप के शेयर बाजारों में भी सुस्ती रही। इसमें ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 61 अंकों की बढ़त के साथ 6,885 पर बंद हुआ, जबकि फ्रांस और जर्मनी के बाजार गिरकर बंद हुए।

RBI के फैसले से बाजार में जमकर हुई खरीदारी
शेयर बाजार में 7 अप्रैल को मजबूत बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 460 पॉइंट बढ़कर 49,661.76 पर और निफ्टी भी 135 अंक ऊपर 14,819.05 पर बंद हुआ। बाजार में बढ़त की बड़ी वजह लगातार पांचवीं बार रेपो और रिवर्स रेपो रेट बरकरार रखा है। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 227.42 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 381.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। 

शेयर मार्केट अपडेट LIVE...

09:30 AM BSE मेटल इंडेक्स 1.9% की बढ़त के साथ 15,934 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी मेटल शेयरों में बढ़त है। जिंदल स्टील, हिंडाल्को, वेदांता सहित सेल के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त है। सुबह इंडेक्स लगातार 9वें दिन बढ़त के साथ खुला।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads