MET GALA 2021:इस बार दो हिस्सों में होगा फैशन और सेलेब्स का मशहूर इवेंट, पहला सितंबर और दूसरा अगले साल मई में
मेट गाला की वापसी हो रही है, वह भी दो-दो बार। मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस घोषणा के मुताबिक इस साल यह इवेंट वर्चुअली नहीं बल्कि अपने मूल स्वरूप में होगा। सबसे खास बात ये है कि इसे दो हिस्सों में ऑर्गनाइज किया जाएगा। पहला हिस्सा सितंबर में होगा, जबकि दूसरा हिस्सा अगले साल मई के पहले सोमवार यानी 2 मई 2022 में होगा।
वर्चुअली नहीं मूल स्वरूप में होगा इवेंट
13 सितंबर और 2 मई के इस इवेंट के लिए दो हिस्सों में एग्जीबिशन लॉन्च किया जाएगा। जो लगभग साल भर के लिए होगा। एग्जीबिशन के दोनों हिस्सों को 5 सितंबर 2022 को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है कि होस्ट, अध्यक्ष कौन होगा। सितंबर में होने वाल यह इवेंट छोटे रूप में कोरोना वायरस गाइडलाइन के मुताबिक होगा। जबकि दूसरा हमेशा की तरह बड़े रूप में होगा।
फंड रेजर इवेंट में इंडिया की भागीदारी
गौरतलब है कि मेट गाला फैशन वर्ल्ड का सबसे बड़ा फंड रेजर इवेंट है। भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण इस इवेंट का सबसे खास चेहरा रही हैं। लेकिन 2019 में हुए इवेंट के दौरान ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला ने भी रेड कार्पेट वॉक किया था। नताशा पूनावाला 2018 में भी इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं।
इससे भी अहम बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पहली बार एक साथ मेट गाला इवेंट में ही देखा गया था।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें