डिप्रेशन की समस्या:मार्च में 14 लोगों ने किया था कॉल, मई में अबतक 60 लोग ले चुके हैं परामर्श : रांची
- पीड़ितों ने काउंसिलरों से पूछा- कोरोना की दूसरी लहर में हम भी नहीं बचेंगे, घर से निकले या नहीं, क्या वैक्सीन से हम सुरक्षित हो जाएंगे?
- सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की संख्या चार गुना बढ़ गई
कोरोना महामारी के बीच अवसादग्रस्त (डिप्रेशन) लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला प्रशासन और केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) की पहल पर आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन (सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन) के आंकड़ें इसे प्रमाणित कर रहे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के दौरान मार्च में महज 14 लोगों ने इस हेल्पलाइन नंबर में कॉल कर अपनी परेशानी बताई। अप्रैल में कॉल करने वालों की संख्या 4 गुना बढ़कर 53 हो गई। लेकिन अवसादग्रस्त लोगों की संख्या ज्यादा इजाफा मई में दिखा दे रहा है।
18 मई तक 60 लोगों हेल्पलाइन में कॉल कर अपनी परेशानी बताई है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने वालों में 15 साल से लेकर 50 साल तक के लोग शामिल हैं। आत्महत्या पर रोक लगाने के उद्देश्य शुरू किए गए इस हेल्पलाइन नंबर में 127 कॉल करने वालों में से 25 प्रतिशत यानी 34 लोग ऐसे थे, जिन्होंने आत्महत्या करने की बात कही।
मतलब ये ज्यादा डिप्रेशन में चले गए थे। फोन पर हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध सीआईपी के डॉक्टर ने उनकी काउंसिलिंग की। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या का विचार छोड़ा। कोरोना काल में नौकरी जाने के कारण परेशान 30 लोगों ने कॉल किया, जिनकी काउंसलिंग की गई।
- * 15 से 50 साल तक के लोग कॉल करने वालों में शामिल
- * 127 लोगों में 34 ऐसे थे, जिन्होंने आत्महत्या करने का मन बनाया था
- * 30 लोग कोरोना काल में नौकरी जाने के कारण काफी परेशान थे
- * 24 घंटे काम कर रही सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन
कोरोना से भयभीत होने के कॉल ज्यादा
कोरोना की दूसरी लहर से कई लोग इतना डर गए कि आत्महत्या तक की सोचने लगे। करीब 63 लोगों ने कोरोना को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर बात की। सभी के मन में डर इस कदर बैठ गया कि घर से निकले या नहीं, अब हम नहीं बचेंगे।। डॉक्टरों ने काउंसलिंग की। समझाया कि सावधानी से रहने पर कोई परेशानी नहीं होगी।
मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन के लिए इन पर करें संपर्क
- * 9334915047
- * 9334915049
- * 9334915050
- * 9334915051
- * 9334915052
- * 9334915054
- * 9334915058
- * 9334915060
- * 9334915062
- * 9334915063
बच्चों व किशोरों के लिए भी हेल्पलाइन
बच्चे-किशोरों के मेंटल हेल्थ केयर के लिए हेल्पलाइन नंबर 9334915046, 9334915053 जारी किया गया है।
सोशल मीडिया के फेक न्यूज का दिख रहा ज्यादा प्रभाव
सोशल मीडिया पर इन दिनाें कोरोना को लेकर इस प्रकार फेक न्यूज चलने के कारण भी लोगों में मन में घबराहट और डर बैठा है। संक्रमण को देखकर इस बार फोन पर ही काउंसिलिंग की गई। सीआईपी में टेली साइकेट्रिक सर्विस चल रही है, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को वीडियो कॉल से सलाह दी जाती है, जिसके बाद लोग दवा लेते हैं।
-डॉ. नेहा सईद, हेल्पलाइन को ऑर्डिनेटर


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें