माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर का तलाक:बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स 27 साल बाद अलग हो रहे; परोपकार से जुड़े काम साथ मिलकर करते रहेंगे - AKB NEWS

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर का तलाक:बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स 27 साल बाद अलग हो रहे; परोपकार से जुड़े काम साथ मिलकर करते रहेंगे


                        बिल गेट्स और मिलिंडा पहली बार 1987 में मिले थे और दोनों ने 1994 में शादी की थी।

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा ने एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हम अपने वैवाहिक संबंध को खत्म कर रहे हैं। जीवन के अगले फेज में हम एक साथ अब आगे नहीं बढ़ सकते हैं। हालांकि, हम लोगों की भलाई के लिए अपने फाउंडेशन में साथ काम करते रहेंगे।

बिल और मिलिंडा गेट्स सोशल मीडिया पर जारी जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि काफी सोच-विचार और आपसी बातचीत के बाद हमने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 साल में हमने तीन शानदार बच्चों का पालकर बड़ा किया है। हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो दुनियाभर में लोगों की सेहत और बेहतर जिंदगी के लिए काम करती है। 

हम इस मिशन के लिए अब भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे। हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति-पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे। हम अपनी लाइफ में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी की उम्मीद है।

बिल और मिलिंडा के 3 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।
बिल और मिलिंडा के 3 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

1994 में हुई थी शादी
बिल गेट्स और मिलिंडा पहली बार 1987 में मिले थे और दोनों ने 1994 में एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। इसके अलावा वे अपने समाजसेवा से जुड़े कामों के लिए भी जाने जाते हैं।

कौन हैं बिल गेट्स

  • बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स हैं। 13 साल की उम्र में पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखने वाले गेट्स का जन्म सिएटल में 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था। हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान स्कूल के पेरोल सिस्टम बना रहे प्रोग्रामर्स के एक ग्रुप की मदद की और ट्रैफ-ओ-डेटा (Traf-O-Data) बनाई, जिसने लोकल गवर्नमेंट्स को ट्रैफिक-काउंटिंग सिस्टम्स बेचे।
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान पॉल जी. एलन जैसा दोस्त मिला और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखी। इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (IBM) कॉर्पोरेशन के लिए MS-DOS बनाया और कंपनी हिट हो गई। 1990 के दशक की शुरुआत तक तो पीसी इंडस्ट्री में माइक्रोसॉफ्ट अल्टिमेट किंगमेकर बन चुकी थी।
  • 1986 में गेट्स अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए थे। 1995 में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बने और कई वर्षों तक बने रहे। पिछले तीन साल से गेट्स और अमेजन के जेफ बेजोस में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के लिए कॉम्पिटीशन चल रहा है। फोर्ब्स की लिस्ट में इस समय बेजोस नंबर एक और गेट्स चौथे नंबर पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 130.5 अरब डॉलर है।
  • जून 2008 में गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के रोज के कामकाज से खुद को अलग किया ताकि वो बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को ज्यादा वक्त दे सकें। फरवरी 2014 में उन्होंने चेयरमैन का पद भी छोड़ दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads