BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
झारखंड सरकार ने लाॅकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) काे तीन जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। इस बार बंदिशाें में कुछ छूट दी गई है। सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालय 33 प्रतिशत कर्मचारियाें के साथ दाेपहर दाे बजे तक खुलेंगे। संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के सभी अधिकारियाें का कार्यालय आना अनिवार्य हाेगा।
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह:लाॅकडाउन 3 जून तक बढ़ा, जिनके पास आई-कार्ड; उन्हें ई-पास से छूट : रांची
झारखंड सरकार ने लाॅकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) काे तीन जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। इस बार बंदिशाें में कुछ छूट दी गई है। सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालय 33 प्रतिशत कर्मचारियाें के साथ दाेपहर दाे बजे तक खुलेंगे। संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के सभी अधिकारियाें का कार्यालय आना अनिवार्य हाेगा।
सरकार ने ई-पास से कुछ लाेगाें काे छूट दी है। सरकारी कर्मचारियाें, बड़ी कंपनियाें और फैक्ट्रियाें, निजी अस्पताल के कर्मचारियाें, मीडिया सहित उन लाेगाें काे ई-पास से छूट दी है, जिनके पास वैलिड आईकार्ड हैं। लेकिन जरूरी चीजाें की दुकानें दाेपहर दाे बजे तक ही खुलेंगी।
मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन की अध्यक्षता में मंगलवार काे हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक के बाद इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई।
- * सभी सरकारी कार्यालय दो बजे तक खुलेंगे, 33% कर्मचारी आएंगे
- * दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी, अन्य बंदिशें पहले की तरह ही रहेंगी
यात्रियों को टिकट, परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा
- * केंद्र सरकार के सभी अधिकारी-कर्मचारी, उससे जुड़े संस्थान और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानाें के अधिकारी-कर्मचारी।
- * ज्यूडिशियल सर्विस से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, एडवोकेट, लोक अभियोजक, हाईकोर्ट और अन्य सभी काेर्ट व ट्रिब्यूनल के स्टाफ।
- * झारखंड सरकार के सभी अधिकारी-कर्मचारी।
- * निजी अस्पतालों के सभी डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी।
- * गर्भवती महिला, मरीज, उनके अटेंडेंट और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी।
- * कोविड की टेस्टिंग और टीका के लिए जानेवाले लोग।
- * प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लाेग।
- * एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले (टिकट दिखाना होगा)
- * परीक्षा में शामिल होने जानेवाले परीक्षार्थी (एडमिट कार्ड दिखाना होगा)
- * राज्य के बाहर या अंदर चलनेवाले गुड्स ट्रांस्पोर्ट के कर्मचारी।
- * औद्योगिक व माइनिंग से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी।
- * बिजली, पानी, टेलिकम्युनिकेश और म्युनिसिपल सर्विस कर्मी
- * अंतिम संस्कार में शामिल होनेवाले लोग।
- * कृषि उत्पाद बेचनेवाले किसान।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें