चक्रवाती तूफान यास का असर:सुबह से कई क्षेत्राें में जारी है बारिश, बहरागोड़ा में तेज हवा से गिरा पेड़; डूब क्षेत्र को खाली कराने में जुटा प्रशासन : चाईबासा/घाटशिला - AKB NEWS

चक्रवाती तूफान यास का असर:सुबह से कई क्षेत्राें में जारी है बारिश, बहरागोड़ा में तेज हवा से गिरा पेड़; डूब क्षेत्र को खाली कराने में जुटा प्रशासन : चाईबासा/घाटशिला


 पश्चिमी सिंहभूम जिले में "चक्रवाती तूफान यास" का असर बुधवार से दिखने लगा है। सुबह से कई क्षेत्राें में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में बचाव और राहत कार्य के तहत पुलिस-प्रशासन की टीम भी सुबह से जुट गई है। जिले के डूब क्षेत्र को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। वहीं, लगातार बारिश और तेज हवा की वजह से घाटशिला के बहरागोड़ा स्थित बड़ागाड़िया पंचायत भवन के पास पीपल का पेड़ गिर गया।इससे बरागाड़िया पानीपड़ा मुख्य सड़क अवरुद्ध हो गया।

इधर, पदाधिकारियों द्वारा चाईबासा अंतर्गत रोरो नदी के किनारे बसे क्षेत्र गरीब बस्ती, लोहार बस्ती, तुरी टोला, जेवियर नगर, गांधी टोला पुराना चाईबासा लोगों से संपर्क किया गया। यहां रह रहे लोगों को प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर बुधवार और गुरुवार को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई।

चक्रवाती तूफान के मद्देनजर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी के तेज बहाव एवं निचले क्षेत्र में जलजमाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा शेल्टर हाउस के रूप में चाईबासा स्थित जेवियर विद्यालय को व्यवस्थित किया गया है।

पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों जाने की अपील की गई।
पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों जाने की अपील की गई।

चक्रधरपुर क्षेत्र अंतर्गत बीडीओ और थाना प्रभारी द्वारा संजय नदी के आसपास डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अस्थाई शेल्टर हाउस के रूप में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, उर्दू मध्य विद्यालय एवं रानी रसाल विद्यालय में शरण लेने की बात कही गई।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads